jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

दमोह में तहसीलदार का फर्जी आदेश बनाकर मुफ्त राशन बंटवा दिया राशन

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में राशन चोरों ने तहसीलदार के फर्जी आदेश बनाकर महीनों तक मुफ्त राशन बंटवा दिया। दरअसल, दमोह जिले की तेंदूखेड़ा तहसील से यह मामला उजागर हुआ है। यहां तहसीलदार के फर्जी बीपीएल आदेशों के जरिए कुछ लोग लंबे समय से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। जांच में सामने आया कि ऐसे तीन फर्जी आदेश अलग-अलग तारीखों में धन्नू पिता कुद्दु पाल, राहुल पिता नब्बू पाल और टट्टू पिता सोनेलाल गौंड (ग्राम सहजपुर निवासी) के नाम से जारी किए गए। इन आदेशों के आधार पर अपात्र लोग बीपीएल कार्ड धारक बन गए और मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना के सिलेंडर सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने लगे।

गरीबी रेखा में नाम दर्ज कराने के लिए सिस्टम से धोखाधड़ी की गई। तहसीलदार के नाम से जारी किए गए आदेश क्रमांक 0718/2857/25 दिनांक 24/01/2024 न तो रिकॉर्ड में दर्ज हैं और न ही उनके कोई आधिकारिक दस्तावेज मौजूद हैं।

- Install Android App -

मामला तब खुला जब सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत कार्यालय से इन आदेशों की सत्य प्रतिलिपि मांगी गई। इसके बाद तहसील कार्यालय के राजस्व अभिलेखागार से सम्बंधित प्रकरणों की नस्ती बाध्य जानकारी 09/06/2025 को प्राप्त हुई। इसमें सिर्फ धन्नू पिता कुद्दु पाल ग्राम सहजपुर निवासी का आवेदन मिला, जिसमें न तो जानकारी भरी हुई थी और न ही पटवारी की रिपोर्ट थी। यहां तक कि आवेदन पर हस्ताक्षर भी नहीं थे। गौर करने वाली बात यह रही कि आवेदन के शीर्ष भाग में सीएम हेल्पलाइन नंबर 25392361 दर्ज था। वहीं, अन्य दो लोगों के आवेदन का तो कोई रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है, जो पूरी तरह फर्जी साबित हुए।

इस मामले पर जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी का कहना है कि उन्होंने पहले भी इन आदेशों को लेकर तहसीलदार को पत्र लिखे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद 08/09/2025 को फिर से चिट्ठी लिखी गई। इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना असली आदेश के बीपीएल कार्ड कैसे जारी हो गए और इतने महीनों तक सिस्टम में किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी।

फिलहाल यह मामला जिला कलेक्टर के संज्ञान में आ चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि इन फर्जी आदेशों के पीछे कौन-कौन से चेहरे हैं और कब तक उन पर कार्रवाई होती है।