jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

Ratlam News : सड़क हादसे में तीन युवको की मौत, अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। नीमच बायपास के खेड़ा चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें रतलाम जिले के आलोट तहसील के तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजस्थान के सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे थे।

ट्रक में पीछे से घुसी युवकों की कार

- Install Android App -

हादसा तब हुआ जब आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से उनकी कार घुस गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश और कचरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संजय, शैलेंद्र और धीरज घायल हो गए। घायलों को नीमच के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।

मृतक तीनों युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे 

तीनों युवक की मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम छा गया।हादसे के समय मृतक और घायल सभी एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने अचानक सांवलियाजी दर्शन जाने का फैसला किया और रात 10 बजे कार से निकल गए। इसके बाद रात 1 से 1.30 बजे के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।इसके बाद रात एक से डेढ़ बजे के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक तीनों अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।मृतकों के घरों पर खबर पहुंचने पर मातम छा गया।