jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

Realme 9i की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, यहां जानें संभावित कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) ने तमाम लीक रिपोर्ट्स को दरकिनार करते हुए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 9आई (Realme 9i) की लॉन्चिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, रियलमी 9आई स्मार्टफोन को 18 जनवरी के दिन भारत में उतारा जाएगा। इस अगामी फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Realme 9i की लॉन्च डेट

रियलमी ने ट्वीट कर कहा कि रियलमी 9आई स्मार्टफोन 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे भारत में लॉन्च होगा। इस इवेंट के लॉन्चिंग कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

Realme 9i की संभावित कीमत

टेक टिप्स्टर योगेश बरार का कहना है कि रियलमी 9आई स्मार्टफोन की भारत में कीमत 13,999 या 14,499 रुपये रखी जा सकती है। इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Realme 9i की संभावित स्पेसिफिकेशन

- Install Android App -

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रियलमी 9आई स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 बेस्ड रियलमी यूआई 2.0 पर काम करेगा। इस अगामी फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिजॉल्यूशन 2,400×1,080 पिक्सल होगा। इसमें यूजर्स को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी की एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेक्शन

रियलमी 9आई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी

रियलमी 9आई स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।