jhankar
ब्रेकिंग
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती रन्हाई कला के किसान के घर गौमाता ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म जो नर और मादा दोनों , क्षेत्र में बना च...

मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती

भोपाल। मध्यप्रदेश की मंडियों और उपज केंद्रों में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों के साथ गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। आरोप है कि एक कुंटल गेहूं की तौल में 2 किलो तक की सीधी कटौती की जा रही है, वहीं धर्म कांटों पर भी मिलीभगत के चलते 5 किलो तक वजन कम दिखाया जा रहा है। इससे किसानों को सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह स्थिति तब है जब सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी का दावा कर रही है। मंडियों में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार से न सिर्फ किसानों का भरोसा टूट रहा है, बल्कि पूरी खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।