jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

चीन में सड़क धंसी, 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बना, पाइपलाइन फटने से हादसा

शंघाई। चीन के प्रमुख महानगर शंघाई में एक व्यस्त सड़क अचानक धंस जाने से हड़कंप मच गया। घटना मिनहांग डिस्ट्रिक्ट स्थित किक्सिन रोड के पास हुई, जहां सड़क की सतह कुछ ही सेकंड में धंसकर 10 से 20 मीटर चौड़े गड्ढे में तब्दील हो गई। पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

- Install Android App -

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना से पहले इलाके में पानी के रिसाव की शिकायत मिली थी। 11 फरवरी को निर्माण एजेंसियों ने सड़क के नीचे पानी के रिसाव की पहचान की थी और निगरानी की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण जमीन के नीचे मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे सड़क अचानक धंस गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास की इमारतों में दरारें पड़ने की खबर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सड़क को तुरंत बंद कर यातायात डायवर्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास रेलवे लाइन निर्माण का काम चल रहा था। इस परियोजना से जुड़ी कंपनी चाईना रेलवे टनल ब्यूरो ने मौके पर आपात मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। भारी मशीनों की मदद से गड्ढे के किनारों की जांच की जा रही है और जमीन को स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गड्ढे के भीतर से लगातार पानी निकलता दिखाई दे रहा है, जिससे पाइपलाइन फटने की आशंका और मजबूत हो गई है। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि रिसाव का स्रोत क्या है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएं। स्थानीय प्रशासन ने आसपास की इमारतों की संरचनात्मक जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।