jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

रुपया छह पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.14 पर खुला और शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। यह सोमवार के बंद स्तर 88.10 की तुलना में और नीचे है, जो कि अब तक का सर्वाधिक निचला स्तर था। रुपये की इस कमजोरी की प्रमुख वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और डॉलर की वैश्विक मांग में बढ़ोतरी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सोमवार को 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर शुद्ध रूप से बेचे। वहीं, डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी बढ़कर 97.84 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर की मजबूती और स्पष्ट हो गई।