jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

रुसी राष्ट्रपति ने की स्कूली टीचर से मुलाकात, छात्र को देख रो पड़ी गुरेविच

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्कूल के समय की अपनी टीचर से मुलाकात की। खास बात ये रही कि पुतिन खुद कार ड्राइव करके टीचर वेरा गुरेविच से मिलने पहुंचे और उनके साथ खाना भी खाया। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया है कि पुतिन ने टीचर गुरेविच को मॉस्को में विजय परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में वह मॉस्को आईं तो पुतिन ने ना सिर्फ उनके मुलाकात की बल्कि उनके लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया। स्टूडेंट-टीचर की मुलाकात के वीडियो ने दुनिया का ध्यान खींचा है।

व्लादिमीर पुतिन खुद मॉस्को के उस होटल में गए जहां टीचर वेरा गुरेविच ठहरी थीं। वह उनको खुद अपनी कार में लेकर क्रेमलिन आए, जहां उन्होंने साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच लेनिनग्राद स्कूल नंबर 193 में व्लादिमीर पुतिन की कक्षा शिक्षिका थीं। वह अब काफी बुजुर्ग हो गई हैं। उनके स्टूडेंट रहे पुतिन ही 73 साल की उम्र को हो रहे हैं। पुतिन और वेरा गुरेविच की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुतिन जब फूलों का गुलदस्ता लेकर अपनी पुरानी टीचर को प्रेसिडेंशियल रेजिडेंस में डिनर के लिए लेने गए तो वह कमजोरी के बावजूद उठ खड़ी हुईं और पुतिन को गले से लगा लिया।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक टीचर वेरा अपने पुराने स्टूडेंट को राष्ट्रपति के तौर पर अपने सामने देखकर देखकर इमोशनल हो गईं। पुतिन को गले से लगाकर वह अपनी आंखों से आंसू आने से नहीं रोक सकीं। वेरा के परिवार के दूसरे सदस्यों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद पुतिन खुद सहारा देकर वेरा को ले गए और अपनी गाड़ी में बैठाया। पुतिन ने अपनी टीचर के साथ अकेले में बातचीत करते हुए कुछ समय बिताया और फिर उन्हें रात के खाने के लिए ले गए। वेरा ने बचपन में लेनिनग्राद जो अब सेंट पीटर्सबर्ग है में पुतिन को जर्मन सिखाई थी। रूसी राष्ट्रपति जर्मन भाषा बहुत अच्छी तरह बोल लेते हैं।

बता दें रूस ने 9 मई को अपना सालाना विक्ट्री डे मनाया है। इस दौरान मॉस्को के मशहूर रेड स्क्वायर पर भव्य सैन्य परेड हुई, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए। विक्ट्री डे नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद दिलाता है। इस कार्यक्रम में पुतिन के पूर्व शिक्षकों और उनसे जुड़े कई लोगों को बुलाया गया था।