jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

सांवरिया सेठ ने भरा नानीबाई का मायरा

हरदा :- सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में नानी बाई रो मायरो का टंडन परिवार द्वारा कराया गया । कथा के अंतिम तीसरे दिन मंगलवार को सुश्री किशोरी जी कहा कि नानीबाई को जैसे ही पता चला पिताजी आये है तो वह ससुराल वालों से छुपकर मिलने निकली । दोनों एक दूसरे को देखकर खुश हुये नानीबाई ने नरसी को तिलक किया ।

वापस घर गई तो सासू ने आंगन में रोक लिया और पूछा कि मायरा में क्या लाये।

- Install Android App -

नानीबाई ने कहा कि मायरा ज्यादा लाते तो आप गांव बाहर टूटी टपरी न ठहराती । मेरे लिए तो वह आ गये वह ही बहुत है। इतने में ससुराल वालों ने नानीबाई को ताने मारे । जिस पर नानीबाई वापस नरसी मेहता के पास गई और बोली पिताजी आपको सभी ताने मार रहे हैं।

इतने पर नरसी मेहता ने कहा जा तू घर जा और फिर से मायरा की पाती ला ।

नानीबाई घर पहुंची और ससुराल वालों से की मेरे पिता को मायरे की पाती दे दो ।सभी इकट्ठे हुए फिर से पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा मायरा लिखा । जिसमें सोने , चांदी , हीरे-जवाहरात , धन दौलत आदि मांगे । इससे भी ज्यादा सांवरिया जी सेठ ने नानीबाई का भाई बनकर मायरा भरा।