jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Satna News : लोकायुक्त ने पंच सरपंच को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जमीन समतलीकरण करने की अनुमति देने की एवज में मांगी थी

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना|लोकायुक्त संगठन द्वारा सतना जिले के ग्राम पंचायत चोरहटा में कार्रवाई करते हुए सरपंच सहित पंच को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद दोनों को जमानत दे दी गई है। लोकायुक्त के अनुसार राजीव तिवारी पुत्र सीताराम तिवारी निवासी 143 एमआइजी फ्रेंड्स कॉलोनी सतना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन समतलीकरण करने की अनुमति देने की एवज में सरपंच संजीव लोचन तिवारी एवं ग्राम पंचायत के पंच सुरेश कुमार साकेत द्वारा ढाई लाख की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त एसपी कोपर धाकड़ द्वारा जब शिकायत की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।

दोनों को जमानत पर छोड़ दिया

लोकायुक्त संगठन में पदस्थ यूपी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बुधवार कार्रवाई करने के लिए टीम को रवाना किया गया। सरपंच एवं पंच ने मांगी रिश्वत की प्रथम किश्‍त के तौर पर फरियादी से 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सरपंच एवं पंच को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई पूरी हो जाने पर दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।