jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

SBI ग्राहकों की बल्ले बल्ले! अब Aadhar Card से हो जाएगा यह काम, पासबुक का टेंशन खत्म!

SBI ग्राहकों की बल्ले बल्ले! : भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) में अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है जिससे उन्हें काफी फायदा मिलने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि SBI ने अपने ग्राहकों को सुविधा देते हुए अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन करने के लिए आधार नंबर की सुविधा दी है।

SBI ग्राहकों की बल्ले बल्ले!

आपको बता दें भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) की तरफ से 25 अगस्त को जारी किए गए प्रेस नोट में इस बात की जानकारी मिली है। अब SBI के ग्राहकों को किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना में नामांकन करवाने के लिए पासबुक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधार नंबर जरूरी

- Install Android App -

आपको बता दें कि SBI बैंक के ग्राहक जो सामाजिक सुरक्षा योजना में नामांकन करवाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाते थे, अब उन्हें बैंक की पासबुक की नहीं बल्कि आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। SBI द्वारा शुरू किया गया ये एडवांस सिस्टम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और भी फास्ट बनाता है।

25 अगस्त को जारी प्रेस नोट ने बताया गया है कि इस सुविधा के शुरू हो जाने से प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी और SBI कियोस्क के ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाने वाले ग्राहकों को SBI की तरफ से लेनदेन की सुविधा प्रदान की जाती है।

पसंदीदा सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

SBI के ग्राहकों को अधिकतर अटल पेंशन योजना ( APY ), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पसंद आ रही है। इन योजनाओं के बारे में बात करते हुए SBI के अध्यक्ष दिनेश खारा ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि इन योजनाओं का फायदा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। जिन लोगों को आगे चलकर इन सभी योजना की जरूरत है उसका लाभ वह ले सके।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ) में 18 साल से लेकर 50 साल तक का कोई भी व्यक्ति निवेश सकता है। इसमें आपको सालाना 436 रुपये का प्रीमियम भरना होगा और इसमें आपको 2 लाख रुपये तक का लाइफ कवर मिलता है।