jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को

हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों की पेंशन फार्म तैयार कर पेंशन स्वीकृत करने एवं उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु जिले में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि शिविरों में सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, एवं महिला बाल विकास, सभी जनपदों व नगरीय निकायों को शत प्रतिशत स्क्रीनिंग हेतु जिम्मेदारी दी गई है।

- Install Android App -

उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जिले में निर्धारित दिनांक एवं स्थान तय किए गए है, जिसकी जिम्मेदारी सर्व संबंधित विभागों को सौपी गई है। उन्होने बताया कि 20 फरवरी को जनपद पंचायत प्रागंण खिरकिया में प्रातः 11 बजे से शिविर आयोजित होगा।

इसी प्रकार 23 फरवरी को नगर परिषद सिराली, 25 फरवरी को ग्राम पंचायत हंडिया, 27 फरवरी को ग्राम पंचायत रहटगांव, 09 मार्च को ग्राम पंचायत गोराखाल, 11 मार्च को ग्राम पंचायत चारूवा तथा 13 मार्च को ग्राम पंचायत सोडलपुर में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किये जायेंगे।