ब्रेकिंग
टिमरनी: संघ से जुड़े स्वर्गीय श्री शेषनारायण राठौर के निधन के बाद दिव्यांग बेटी के भाई बने कांग्रेस ... नर्मदापूरम : जिले के ग्राम कोटल्या खेड़ी बना शराबियों का अड्डा, गांव में कचरे के ढेर में शराब की खाल... सिवनी मालवा: न्यायालय के कंप्यूटर प्रिंटर मे घुसा साँप न्यायालय में मच गया हड़कंप, 20 मिनिट रुक गया ... सिवनी मालवा: नवरात्री में मंदिर मे महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा जेल !  आरोपी भाजपा पिछड़ा ... हरदा: यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की ! 20 वाहनों के चाला... खुशियों की दास्तां :स्वसहायता समूह से जुड़ी दुर्गाबाई, पहले सिलाई का काम फिर आय बढ़ी तो किराना दुकान... हरदा: आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही जिले में मिनी अवैध शराब के 12 अड्डों पर छापा मार कार्यवाही, शरा... पशुपालन गौवंश: हरदा जिले में पशुधन गणना कार्य के लिए संगणकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हरदा: 33 केवी फीडर सोनतलाई, अबगांव खुर्द, कांकरिया व करताना से संबंधित क्षेत्र में 19 अक्टूबर को विद... हरदा: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न: आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से च...

पशुपालन गौवंश: हरदा जिले में पशुधन गणना कार्य के लिए संगणकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

हरदा / देश एवं प्रदेश के साथ हरदा जिले में भी 21 वीं पशुधन गणना कार्य किया जायेगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एस. के. त्रिपाठी ने बताया कि 21वीं पशुधन गणना की तैयारियों के क्रम में बुधवार को उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें के जिला कार्यालय में 21वीं पशुधन गणना कार्य में लगाये गये प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

- Install Android App -

उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 499 आबाद ग्रामों में पशुधन गणना कार्य के लिए 33 प्रगणकों एवं 7 सुपरवाइजरों तथा 4 शहरी क्षेत्रों के 80 वार्डो में 8 प्रगणकों एवं 1 सुपरवाइजर को पशुगणना कार्य का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पशुगणना का कार्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किया जायेगा। इसके पूर्व 2012 में 19वीं पशुसंगणना एवं 2019 में 20वीं पशुसंगणना की गई थी।

उपसंचालक डॉ. त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थीयों को पशु गणना कार्य में सावधानी पूर्वक डाटा एकत्रिकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पशुगणना मे सभी प्रकार के पालतु पशुओ की गणना की जायेगी, जिसमें ऐप पर पशु की नस्ल को भी दर्ज किया जायेगा। 20वीं पशु गणना के अनुसार जिले में 3.20 लाख पशुधन है। जिसमें 19वीं गणना की तुलना में 22 प्रतिशत पशुधन में वृद्धि दर्ज की गयी थी। यह प्रशिक्षण सभी प्रगणको एवं सुपरवाइजरों का 21वीं पशुगणना कार्य हेतु द्वितीय प्रशिक्षण था। इसके पूर्व प्रथम प्रशिक्षण 27 अगस्त को आयोजित किया जा चुका है।