jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Sehore News : लाड़कुई में स्‍थित सहकारी बैंक शाखा में लगी भीषण आग

मकड़ाई समाचार सीहोर। मंगलवार सुबह लाड़कुई स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। बैंक भवन से धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। अंदर आग फैलने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर जैसे उपकरण जलने की बात भी कही जा रही है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड नसरुल्लागंज से बुलाई गई, इसलिए इसमें समय लगा।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे जब बैंक बंद था, तभी बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना 100 डायल को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज, कम्प्यूटर और फर्नीचर आग में जल गया। बैंक के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में रखे दस्तावेजों को नुकसान हुआ है। पर हमारे पास पूरा डाटा सुरक्षित है। मूल रिकार्ड अभी भी सुरक्षित है। वहीं बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क भी जाम होने लगी थी। जिसके चलते पुलिस ने ग्रामीणों को वहां दूर किया।
नसरुल्लागंज से पहुंची फायर ब्रिगेड
नसरुल्लागंज टीआइ कंचन चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड नसरुल्लागंज से बुलाई गई। तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। साथ ही धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। जगह संकरी होने की वजह से आग बुझाने में दिक्‍कत आ रही है। मौके पर पुलिस बल, प्रशासनिक अमला सहित सभी बैंक कर्मचारी मौजूद हैं।