jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

खबर का असर, सिवनी मालवा: विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए ।

50 साल पुरानी कुएं के संरक्षण हेतु विधायक एवं नपा अध्यक्ष ने पूजन कर कराया काम शुरू…

के.के. यदुवंशी, सिवनी मालवा : मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा चलाए जा रहे गंगा समर्थन के अंतर्गत नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नदी नाले किस साफ सफाई की जा रही थी लेकिन विधायक नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की अनुपस्थित लगातार हो रही थी। इसी को लेकर बीते कल मकड़ाई एक्सप्रेस ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशित कर उनका ध्यान आकर्षित कराया था। अनुपस्थित हो रहे विधायक नगर पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि की खबर लगने के बाद हड़कंप मच गया । और आज चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोग शामिल हुए।

सिवनी मालवा : CM मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, शहर में बनी जनचर्चा का विषय

- Install Android App -

मंगलवार को 50 साल पुराने कुएं के संरक्षण हेतु विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजन कर काम शुरू किया शहर में चर्चा रही की खबर के बाद जनप्रतिनिधि उपस्थित हो रहे हैं।शासन के निर्देश अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा है जिसमें निकाय क्षेत्र में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी तालाबों कुआ,बावड़ी,तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है ।

जिसमें वार्ड नंबर 2 पाठक कॉलोनी बानापुरा में विधायक प्रेम शंकर वर्मा,नपा अध्यक्ष रितेश जैन,उपाध्यक्ष,पार्षदों की उपस्थिति में पाठक कॉलोनी के 50 साल से भी अधिक पुराने कुएं के संरक्षण और संवर्धन हेतु पूजा पाठ करके साफ सफाई का काम शुरू कराया एवं वार्ड में पौधारोपण भी किया गया पाठक कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि यह कुआं जब से बना है तब यहां पर कोई भी आवासीय कालोनियां नहीं थी इसके आसपास खेत हुआ करते थे और लोग खेती के लिए इसी कुएं के पानी का उपयोग करते थे जब से हमारी कॉलोनी बनी है हम सभी इसी कुएं का पानी पीते हैं और लगभग दो दर्जन परिवार किसी कुएं के पानी का उपयोग कर रहे हैं और कुएं का पानी बहुत ही अच्छा है ।

जिसमें विधायक प्रेम शंकर वर्मा नपा अध्यक्ष रितेश पार्षद,मुख्य लिपिक संजय गोयल,उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्रकांत कवर,राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उइके,स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, शुभम साहू,संतोष चौहान,अर्पित कटियार, शुभम सोनी,किरण रघुवंशी, अमन रघुवंशी, अमित शर्मा, विशाल रघुवंशी के साथ साथ अन्य कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की मनसा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के कुआं एवं बावड़ियों संरक्षण और संवर्धन हेतु कर किया जा रहा है इसमें आज हमारे द्वारा 50 साल से भी अधिक पुराने हुए को संरक्षित करने के उद्देश्य से इसमें साफ सफाई का कार्य शुरू कराया गया है मैं नगर के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वह भी इस अभियान में शामिल हो और अपने घर के आसपास जो भी जल स्रोत हैं उनको साफ एवं स्वच्छ रखने में सहयोग करें