jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

सिवनी मालवा : नर्मदापुरम से हरदा जा रही युवती के साथ दोस्त ने किया विश्वास घात, बोला खाना खाकर जाना, युवक ने फिर खेत में ले जाकर टप्पर के अंदर किया दुष्कर्म, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : आजकल सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी व्यक्ति किसी पर भी आंखे बंद कर भरोसा कर लेता है। ऐसा ही एक युवती को दोस्ती में धोखा मिला। नर्मदा पुरम की एक युवती ट्रेन से हरदा जा रही थी।तभी रास्ते में उसके एक दोस्त ने बाना पूरा स्टेशन पर उसे रोक लिया। बोला खाना खाकर चले जाना। युवती उस पर विश्वास करते हुए रुक गई। उसे क्या पता जिस युवक को वो अपना दोस्त मान रही वो तो हवस का भूखा भेड़िया है। आरोपी युवक ने उसके साथ गंदा काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। मिली जानकारी के अनुसार
शिवपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी के पास स्थित खेत में हुए युवती से दुष्कर्म के मामले में शिवपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को बड़ी छिपानेर थाना गोपालपुर की एक युवती ने अपने परिजनों के साथ शिवपुर थाने पहुँच ग्राम बाबरी के युवक संतोष यदुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की युवती की शिकायत पर आरोपी संतोष यदुवंशी के खिलाफ शिवपुर थाने में आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से उसकी मोटर साइकिल तथा मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपी ने ग्राम बाबरी स्थित एक खेत पर बने टप्पर पर ले जा युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी का मेडिकल करा उसे आज न्यायालय में पेश किया ।

आपको बता दें की पीड़िता ने बताया था की आरोपी संतोष यदुवंशी से उसकी पहचान एक साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी जिसके बाद दोनों की आपस में फ़ोन पर बात होने लगी। शनिवार को जब पीड़िता नर्मदापुरम से हरदा जा रही थी तभी उसने संतोष को बताया की वो ट्रेन से हरदा जा रही है। जिस पर आरोपी युवक के द्वारा युवती से कहा की सिवनी मालवा के बानापुरा स्टेशन पर उतर जाना और मेरे घर खाना खाकर जाना। आरोपी युवक बानापुरा स्टेशन युवती को लेने पहुंचा और ग्राम बाबरी के रास्ते में गाड़ी रोक कहा की टप्पर पर खाना बना है यही से खाकर चले जाना। जिसके बाद आरोपी ने उसे खेत पर ले जा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –