jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

सिवनी मालवा: पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार: 

 

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। गोटियापुरा मे 28 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम डॉ० गुरकरण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम आशुतोष मिश्र के निर्देशन में तथा अनुविभागिय अधिकारी राजु रजक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मारपीट कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने बताया कि खेडापति मंदिर के पास गोटियापुरा में आरोपी रोहित उर्फ नीतू पिता दयाराम बाथव नि० गोटियापुरा घायल नंदलाल सुक्कूलाल बाथव के पिता सुक्कूलाल बाथव के साथ मारपीट कर रहा था तब नंदलाल बाथव बीच बचाव के गया तो आरोपी नीतू उर्फ रोहित बाथव द्वारा नंदलाल बाथव को धक्का मार दिया गया ।

- Install Android App -

जिससे नंदलाल बाथव जमीन पर गिर गया जिससे नंदलाल बाथव को सिर पर चोट आई पुलिस नेअपराध क्र0 626/24 धारा 296,115 (2).351 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। एवं घायल का मेडिकल परिक्षण कराया गया जिसमे डाक्टर के अभिमत पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस का इजाफा किया गया। थाना प्रभारी ने पूरी घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में फरार आरोपी की तलास पतारसी हेतु थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

 

जो टीम द्वारा तत्त्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर लगाए गये एवं मुखबिर द्वारा पता चला कि फरार आरोपी नीतू उर्फ रोहित बाथम वर्तमान में महाराष्ट्र में है जिससे तत्काल थाना से टीम खाना की गई जो टिम द्वारा ग्राम जालना शाहगढ (महाराष्ट्र) पुहचकर आरोपी की तलास कर अभिरक्षा में लेकर थाने वापस आये एवं गिरफ्‌तारी की गई जिसे न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, उनि नागेश वर्मा, आर० 973 ललित हरणे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।