jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Seoni News : सड़क हादसे में दो युवको की मौत तीसरा गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सिवनी। यातायात विभाग द्वारा लगातार वाहन चालकों को समझाईश दी जा रही है कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर न चलाए और वाहनों की गति सामान्य रखें। इसके बावजूद लोग यातयात नियमों की अनदेखी करते है। जो दुर्घटना का सबब बनती है। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में नगझर बायपास तिराहे में गुरुवार की रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

- Install Android App -

2 मजदूर युवक की मौत 

जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर जा रहे एक कंटेनर वाहन में बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से जा घुसे। इस सड़क हादसे में सिवनी से बंडोल जा रहे 2 मजदूर युवक धीरु परते और सूरज भलावी की उपचार के दौरान मौत हो गई तीसरे का प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने धीरू परते और सूरज भलावी को मृत घोषित कर दिया।पुलिस घटना के फुटेज लेकर कंटेनर की जानकारी लेकर जांच की जा रही है।