jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शिवपुर थाना क्षेत्र में खेत में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को सुबह करीब 9 बजे घटना घटी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शिवकुमार यादव, निवासी शिवपुर ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के पास स्थित खेत में आरोपी मोरसिंह कुशवाह द्वारा पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और खेत में खड़ी फसल के बीच आग लगा दी, जिससे आसपास की फसल को भी नुकसान पहुंचा। जब शिकायतकर्ता और अन्य लोग आग बुझाने पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

- Install Android App -

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296(b), 351(3), 280, 287, 326 तथा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आग लगने से फसल को नुकसान हुआ है, वहीं समय रहते ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।