jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंचा

भोपाल। जनवरी की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालात ऐसे हैं कि अब केवल रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी ठंड का एहसास बना हुआ है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर यह इससे भी नीचे चला गया है। मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

- Install Android App -

प्रदेश के कई जिलों में 5 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उमरिया में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और खजुराहो में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन के तापमान की बात करें तो छिंदवाड़ा 27 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि मुरैना में अधिकतम तापमान केवल 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी सर्दी का असर साफ नजर आया। राजधानी भोपाल समेत कई बड़े शहरों में शीतलहर और कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है और कुछ स्थानों पर स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।