ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे निजी स्कूलो की फीस वृद्धि मनमानी पर शिक्षा अधिकारी की अनदेखी  :आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओ ने DEO कार्... इंदौर 8 वी बार स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रथम केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई खुशी! हरदा मामले ... गुर्जर छात्रावास हरदा में आयोजित किया गया विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह श्रावण का प्रथम सोमवार: श्री रिद्धनाथ महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तो की भीड़, बेटी की मृत्यु पर मिली थी मजदूर महिला को आर्थिक राशि, खेत मालिक ने डकारी: आदिवासी महिला से अंगूठा लग... कलेक्टर  एवं जिला दंडाधिकारी सोनिया मीना ने भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दो कर्मचारियों के विरुद्ध अ... छिदगांव मेल से टिमरनी के बस स्टेण्ड तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करणी सेना सिराली ब्लाक उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत पर मारपीट का आरोप, करणी सेना का नाम लेकर धमकाया, पी... BIG news harda: करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर जेल से हुए रिहा, समर्थकों से की अपील वीडियो आया सा...

SEX Demand In Bhopal: जॉब के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले अधिकारी पर CM Mohan Yadav ने कसा शिंकजा, सेवा से किया बर्खास्त

भोपाल : मध्यप्रदेश शासन में सेवा देने वाले एक अधिकारी की शर्मनाक हरकत से हड़कंप मच गया। जैसे ही उक्त अधिकारी के कृत्य की खबर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव को लगी। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करवा दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

क्या है पूरा मामला –

- Install Android App -

ग्वालियर में छात्राओं से नौकरी के नाम पर सेक्स डिमांड करने वाले अधिकारी पर गाज गिर गई।
मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक ने संविदा पर नियुक्त संजीव कुमार को प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी निगम मुख्यालय भोपाल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। अधिकारी की शर्मनाक हरकत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ग्वालियर में छात्राओं से नौकरी के नाम पर सेक्स डिमांड करने का मामला सामने आने के बाद अफसर संग कुमार के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया था। बीज नि महाप्रबंधक ने आरोपी प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार को शोकाज़ नोटिस जारी कर दिया था।

वहीं मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल ने आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के निर्देश के बाद विभाग ने अधिकारी को 72 घंटे के अंदर बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। भोपाल से आए बीज निगम के अफसर संजीव ने इंटरव्यू के बाद छात्राओं से सेक्स डिमांड की थी। अधिकारी ने छात्राओं के मोबाइल नंबर पर मेसेज भी किया था। जिसके कुछ छात्राओं ने स्क्रीन शार्ट भी निकाल लिए थे।