jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Shahdol News : ग्रामीणों ने पटवारी को पीटा,  प्रदर्शन रोकने के लिए पहुंचा था प्रशासनिक दल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल |  मुख्यमंत्री के दौरे के पहले ही जमकर बवाल हुआ। फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के सदमे में ग्रामीण की मौत के बाद शव रखकर आंदोलन की तैयारी कर रहे लोगों को रोकने प्रशासन पहुंचा। जहां पटवारी को देख ग्रामीण भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से संतोष बर्मन उर्फ लल्लू की जमीन हड़प ली गई है। इस सदमे के कारण संतोष की मौत हो गई है।

- Install Android App -

प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे ग्रामीण
ग्रामीण की मौत के बाद उसके स्वजन शव को सड़क पर रखकर आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। तभी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां हल्के का पटवारी दीपक पटेल भी आया हुआ था। पटवारी को देखते ही मृतक के स्वजन भड़क गए। बात ही बात के दौरान उन्होंने पटवारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कोटमा गांव में बवाल मच गया है। आक्रोशित स्वजन शव लेकर अब हाईवे की तरफ रवाना हो रहे थेए जिन्हें पुलिस रोकने पुलिस और प्रशासन ने रो कर समझौता कराया है और रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री को ठीक कराया जा रहा है।
पटवारी पर भी लगाया आरोप
कोटमा गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मौजूदगी में पटवारी को पीटा। जानकारी के अनुसार कोटमा गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी रजिस्ट्री के कारण एक ग्रामीण की सदमे में हुई मौत। स्वजनों का आरोप है कि भू माफिया गंगा सागर ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर उनके घर को बेच दिया। संतोष बर्मन की मौत से ग्रामीण अक्रोशित हो गएए जिसके बाद घर के सामने ही सड़क पर पटवारी दीपक पटेल की पिटाई कर दी।