jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए 'सुपर संडे': मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपये हंडिया : अलर्ट पुलिस का एक्शन: लापता नयापुरा में हड़कंप, पुलिस बनी फरिश्ता: 5 घंटे में मिला लापता मा... हंडिया : हंडिया में बेटियों की सेहत पर बड़ा कदम – एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता... हरदा: बड़झिरी भीषण अग्नि कांड: 8 आदिवासी परिवारों के आशियाने जलकर हुए राख, तन पर पहने हुए कपड़े बचे ... जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने

शहडोल : 80 से ज्यादा कोरेक्स सिरप के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

शहडोल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने इलाहाबाद से आई नशे की एक बड़ी खेप के साथ नशा बांटने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

इलाहाबाद से लाया था युवक सिरप की खेप
मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने प्रयागराज (इलाहाबाद) से आई नशे की बड़ी खेप के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित पासी नशीली कोरेक्स सिरप की खेप धनपुरी लाया था, जिसे वह स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 80 से अधिक नशीली सिरप की शीशियाँ बरामद हुईं। मौके पर ही माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएम ने दिए कोरेक्‍स सिरप को लेकर निर्देश
मध्‍य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद छिंदवाड़ा के 23 बच्‍चों की मौत हो चु‍की है। इस मामले में सरकार ने सख्‍ती दिखाते हुए 19 कफ सिरप को लेब में टेस्टिंग के लिए भेजा था। टेस्टिंग के बाद 3 कफ सिरप को सरकार ने प्रदेश में बैन कर दिया। कफ सिरप मामले में सीएम मोहन यादव ने प्रेस काॅन्‍फेस करते हुए कहा था कि प्रदेश के रीवा, सतना इलाकों में कोरेक्‍स सिरप से नशा करने के मामले भी सामने आ रहे है जिसको रोकने के लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।