jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम लगातार जारी आज कनारदा में निकाली ट्रैक्टर रैली !

हरदा। आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रमआयोजित कर रहा है

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कनारदा, मैं विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव महोदय को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया

आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे :-

1 अतिवृष्टि कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। नष्ट हुई फसल की अनावरी को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसान बीमा का लाभ भी प्राप्त कर सके।

2. वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए एवं समस्त फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।

3. वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को प्रदान की जाए

4. रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता प्रत्येक पंचायत स्तर पर समिति के माध्यम से ऋणी व अऋणी किसानो को सुलभ की जाए

- Install Android App -

5. पंचायत राता तलाई मे बेसहारा मवेशीयो से किसनो की फसले बर्बाद हो रही है और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

6. प्रत्येक खेतों के रास्तों का अर्थ वर्क किया जाए।

राकेश पटेल ओर प्रकाश पुरोहित कहा कि वर्तमान भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है इससे केवल व्यापारियों और बिचौलियों को ही लाभ प्राप्त होगा, सरकार को अपनी भावांतर नीति को तुरंत समाप्त करना चाहिए।

रामनिवास पाटिल और सुधीर जोशी ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है।

किसान कमलेश मिश्रा ने कहा की जिन किसानो की सोयाबीन, मक्का फसल ख़राब हो गई है उनको तुरंत राहत राशि दी जाये व पारदर्शिता से सर्वे कर बीमा किसानो को उचित लाभ मीले ये प्रयास करे! अगर हमारी सभी मांगो पर सरकार किसान हित मे निर्णय नहीं लेती है तो जल्द भोपाल को जाम किया जायेगा!

आम किसान यूनियन द्वारा अभी तक 45 ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है आने वाले दिनों में जिले की समस्त पंचायत में ट्रैक्टर रैली कर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात भी अगर सरकार आम किसान यूनियन की मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो जिला स्तर एवं राजधानी स्तर पर विशाल एवं अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की रहेगी।