jhankar
ब्रेकिंग
दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम लोलांगरा में बाबा साहब अंबेडकर की निकली अनोखी झांकी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए कलेक्टर एवं एसपी, अपने वाहन रुकवाकर अस्... श्री गुप्तेश्वर गौ-शाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्... खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद में मौत दीपावली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, दो माह के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हंडिया में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, मां नर्मदा स्नान से हुई पर्व की शुरुआत हरदा: बुजुर्गों के बीच पहुंचे जिले के मुखिया, कलेक्टर-एसपी ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

शहडोल : 80 से ज्यादा कोरेक्स सिरप के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

शहडोल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने इलाहाबाद से आई नशे की एक बड़ी खेप के साथ नशा बांटने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

इलाहाबाद से लाया था युवक सिरप की खेप
मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने प्रयागराज (इलाहाबाद) से आई नशे की बड़ी खेप के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित पासी नशीली कोरेक्स सिरप की खेप धनपुरी लाया था, जिसे वह स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 80 से अधिक नशीली सिरप की शीशियाँ बरामद हुईं। मौके पर ही माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएम ने दिए कोरेक्‍स सिरप को लेकर निर्देश
मध्‍य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद छिंदवाड़ा के 23 बच्‍चों की मौत हो चु‍की है। इस मामले में सरकार ने सख्‍ती दिखाते हुए 19 कफ सिरप को लेब में टेस्टिंग के लिए भेजा था। टेस्टिंग के बाद 3 कफ सिरप को सरकार ने प्रदेश में बैन कर दिया। कफ सिरप मामले में सीएम मोहन यादव ने प्रेस काॅन्‍फेस करते हुए कहा था कि प्रदेश के रीवा, सतना इलाकों में कोरेक्‍स सिरप से नशा करने के मामले भी सामने आ रहे है जिसको रोकने के लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।