jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Khandwa News: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बहु बनने घर से भागी किशोरी, रेल्वे स्टेशन खंडवा में पकड़ाई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : बिना टिकट यात्रा कर रही एक किशोरी को खंडवा रेल्वे स्टेशन पर टीसी ने पकडा और जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के नाबालिग होने पर उसे बाल कल्याण समिति खंडवा भेजा गया। बताया जा रहा है कि किशोरी दिल्ली की रहने वाली हैं| जो एसी कोच में छुपते छुपाते दिल्ली से खंडवा तक पहुंच गई|जहां पर टीसी द्वारा टिकट न होने पर उसे पकड़ा । किशोरी ने बताया कि शाहरुख खान से मिलने मुंबई जा रही हैं | अब वह अपने घर जाना नही चाहती है।इधर दिल्ली में किशोरी के परिजनों ने तीन दिन पूर्व उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी।बाल कल्याण समिति सदस्य पन्नालाल गुप्ता का कहना है कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नही है। उससे पूछताछ में बताया कि वह शाहरूख खान की फैन है। वह मुंबई जाकर उनके बेटे से शादी कर उनकी बहू बनना चाहती है।इसीलिए घर से भाग कर मुंबई जा रही हुं ।अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है। बाल कल्याण समिति सदस्यों ने किशोरी से घर का पता ओर मोबाईल नंबर लेकर उसके परिजनों को जानकारी दी ।गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम को किशोरी सोंप दी गई।