jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Shivpuri News : मनचले युवकों को कालिख पोती, जूतों की माला पहनाकर 2 किमी का निकाला जुलूस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र.। नरवर के ग्राम बरखाड़ी में ग्रामीणों ने दो युवकों के मुंह पर कालिख पोत कर व जूतों की माला पहनाकर उनका करीब दो किमी तक जुलूस निकाला। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान गांव के लोग मौजूद थे। कालिख पोतकर व जूतों की माला पहनाने के साथ साथ दोनेां की जमकर मारपीट भी ग्रामीणों ने की।
जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवक गांव की किसी लड़की को फोन लगाकर लगातार परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बताया जा रहा है कि लड़कों के फोन से परेशान होकर लड़की ने पूरा घटनाक्रम अपने स्वजनों को बताया । जिसके बाद षड्यंत्र पूर्वक लड़कों को गांव बुलाकर पकड़ लिया गया।जब गांव वालों ने आरेापितों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित मौके से भाग निकले , लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम शेरगढ़ पर युवकों को पकड़ लिया।

- Install Android App -

पकड़े गए युवकों की पहचान अर्जुन जाटव व संतोष केवट के रूप में की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के चेहरे पर कालिख पोत कर उन्हें जूतों की माला पहनाई और करीब दो किमी दूर तक उनका जुलूस निकाल कर उन्हें नरवर थाने लेकर पहुंचे। आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।