ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

श्री बजरंग सेना संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति बने!

सूरत के उधना स्थित संगठन के मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 

सूरत. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की भावना के साथ हिंदुत्व के लिए कार्य करने वाला देशव्यापी हिंदू संगठन श्री बजरंग सेना की ओर से मंगलवार को श्री उमेश प्रजापति को श्री बजरंग सेना के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। सूरत के उधना स्थित संगठन के मुख्य कार्यालय पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने उमेश प्रजापति को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रभारी महेंद्र पाटिल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

- Install Android App -

उमेश प्रजापति को मध्यप्रदेश की कमान सौंपते हुए श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। गुजरात समेत देश नौ राज्यों में संगठन के सदस्य हिंदुत्व को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी हरदा जिले के उमेश प्रजापति को सौंपी गई है। आशा है कि वे अपने अनुभव और कार्यों से संगठन को मजबूत करने में सफल होंगे। उमेश प्रजापति ने कहा कि वे पहले से ही मध्यप्रदेश में हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहे है। गौ रक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। श्री बजरंग सेना के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश के गांव गांव दौरा कर युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

गौरतलब है कि 6 अप्रैल ,2019 में हितेश विश्वकर्मा ने सूरत से हिन्दू वादी संगठन श्री बजरंग सेना की स्थापना की थी और आज नौ राज्य में एक लाख से अधिक सदस्य श्री बजरंग सेना से जुड़े हैं। संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। लव जिहाद जैसे मुद्दों पर संगठन का रुख सख्त रहा है और अब तक ऐसे 200 से अधिक मामलों में संगठन ने हिंदू युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनने से बचाया है। इसके अलावा हरित देश की भावना के साथ पौधारोपण और हिंदू धर्म की भावना को मजबूत करने के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ और सुंदर कांड का पाठ का आयोजन भी संगठन की ओर से किया जाता है। साथ ही गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए भी संगठन सेवा कार्य करता रहा है।