jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

Shyopur News : स्थाई वारंटी कोे पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक आरक्षक घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 श्योपुर : वारंटी अपराधी को पकडनेे गई टीम पर हमला मिली जानकारी के अनुसार देहात थाने की पुलिस टीम पर मंगलवार को उस समय हमला हो गया जब वह एक स्थाई वारंटी को पकडने के लिए मानपुर थाने के दलारना गांव में गई थी। पुलिस टीम पर हमला वारंटी सहित उसके परिवार के लोगों ने किया। हमले में प्रधान आरक्षक घायल हो गया। इस मामले में मानपुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उधर बाबूलाल मीणा की पत्नी संतरा बाई का आरोप है कि पुलिस ने मेरे और बेटी के साथ मारपीट की है और हम पर झूठा इलजाम लगाया जा रहा है।

- Install Android App -

यह है मामला –

देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि ग्राम दलारना निवासी बाबूलाल मीणा थाने का स्थाई वारंटी है। उसे पकड़ने के लिए मंगलवार को चार सदस्यीय पुलिस टीम एएसआई दाताराम मौर्य के नेतृत्व में भेजी थी। टीम में प्रधान आरक्षक अंसार खान, आनंद पुरोहित, नितिन राजावत शामिल थे। पुलिस टीम ने दलारना पहुंचकर स्थाई वारंटी बाबूलाल मीणा को अरेस्ट कर लिया और जब टीम उसे पकड़कर थाने के लिए रवाना होने लगी,तभी वारंटी के स्वजनों ने पुलिस टीम पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर वारंटी बाबूलाल को छुड़ा लिया। हमले में प्रधान आरक्षक आनंद पुरोहित को घायल हो गए। मानपुर टीआइ गोपाल सिंह सिकरवार ने बताया कि हमले में घायल प्र.आ. आनंद पुरोहित की रिपोर्ट पर बाबूलाल मीणा उसकी पत्नी संतरा बाई,बेटी राममूर्ति तथा भतीजे रूकमाल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओ में एफआइआर दर्ज कर ली हैं।