jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

sihore जिले में 49 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले

मकड़ाई समाचार सीहोर| पिछले 24 घंटे के दौरान 49 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिले। इनमें सीहोर शहर के 38 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी व्यक्ति  चाणक्यपुरी, इंग्लिशपुरा, अवधपुरी, जयंती कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, गुलाब बिहार, क्रिसेंट चौराहा, देवेन्द्र नगर, स्टेशन रोड, चकला मोहल्ला, शास्त्री कॉलोनी, पुलिस लाईन, श्रीराम कॉलोनी, पलटन एरिया, गंडी थाना परिसर, जहांगीरपुरा, बड़ियाखेड़ी, ब्रह्मपुरी, खजांची लाईन, भोपाल नाका, मण्डी, गुलजारी का बगीचा, नेहरू कॉलोनी  के निवासी हैं। इसी तरह आष्टा के अलीपुर, बमुलिया रायमल, सिद्दीकगंज,  मेरपुरा, गोलूखेड़ी, दौलतपुरा, मुलाखी से 07 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये। इछावर के वार्ड नंबंर- 08, 09, 01, तथा 11 से 04 व्यक्तियों  की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव-पॉजिटिव की संख्या 297  है।  आज 12 व्यक्ति रिकवर हुए। अब तक कुल रिकवर की संख्या 2937  है।  कुल कोविड संक्रमित मृत व्यक्तियों की संख्या 49 है। आज 543 सैम्पल लिए गए है। जांच के लिए सीहोर शहरी क्षेत्र से 104,  नसरूल्लागंज विकासखण्ड से 90 , आष्टा विकास खण्ड  से 114, इछावर विकासखण्ड से 06, श्यामपुर विकासखण्ड से 104,  बुदनी विकास खण्ड से 125 सैम्पल लिए गए है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 3283 है जिसमें से 49 की मृत्यु हो चुकी है 2937 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है। तथा वर्तमान में एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 297 है। आज 543 सैंपल जांच हेतु लिए गए। कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 85852 हैं जिनमें से 80697 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 398 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1801 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है।
जिले मे जो व्यक्ति होम क्वारन्टाईन में हैं उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जिसका संपर्क नंबर- 07562-226470 है। 1075 नंबर पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। जिला स्तर पर मोबाइल नंबंर 9425400273, 9425400453, 9479595519 पर कॉल सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है। राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर कॉल करके भी टेलीमेडिसिन  सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104 नंबर पर ई-परामर्श सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। होम क्वारन्टाईन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाईन नंबंर 18002330175 जारी किया गया है। होम क्वारन्टाईन व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोशनल वेलनेस अथवा साइकॉलाजीकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।