jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

सिराली : 27 वर्षीय महिला से 4 लोगों ने किया गैंगरेप! सिराली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार! दो की तलाश जारी ।

हरदा : सिराली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला ने 4 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिराली पुलिस थाने में पीड़ित आदिवासी महिला ने शिकायत करते हुए ढाबा संचालक आनंद राजपूत कान्हा राठौर सहित दो अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि 27 वर्षीय एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत पर आनंद राजपूत कान्हा राठौर सहित दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया। मुख्य आरोपी आनंद सहित कान्हा को गिरफ्तार कर लिया । दो की तलाश जारी है।

- Install Android App -

पूरी घटना मंगलवार रात की है। महिला को ढाबे पर काम के बहाने बुलाया गया और शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

महिला ने रिपोर्ट ने बताया कि।

पीड़िता के अनुसार, काम करवाने के बजाय ढाबा संचालक आनंद ने उसे शराब के नशे में गलत काम किया। उसके चार अन्य सहयोगियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने उसे भी शराब पिलाई थी, जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।