मकड़ाई समाचार सिराली| सिराली थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही विवाहित महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने पहले घर में घुसकर पीड़िता के भाई के बारे में पूछा। पीड़िता ने कहा भाई के घर पर नहीं होने पर गंदी नियत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी पूनम रामकुचे के खिलाफ धारा 354, 294 ,452 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक विवाहित महिला 2 माह से अपने माता-पिता के पास रहने मायके आई थी। इस दौरान रविवार को वह घर पर अकेली थी। जब माता-पिता खेत पर गए थे और भाई काम पर गया था।
इसी बीच आरोपी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान युवक उसे गाली देता हुआ, वहां से भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। थाने आकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।