jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Sirali News : नगर परिषद में चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, भुगतान नहीं होने से नाराज व्यापारी ने परिषद से बाहर निकाला अपना फर्नीचर सामान

सिराली : शुक्रवार को परिषद कार्यालय खुलने के कुछ ही घंटों के बाद एक हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला जिससे नगर परिषद सीएमओ, उपाध्यक्ष और पार्षदों के सामने सब की मौजूदगी में भुगतान नहीं मिलने से नाराज व्यापारी ने अपने कर्मचारियों की सहायता से नगर परिषद कार्यालय को दिया फर्नीचर वापस निकलवा लिया। व्यापारी पिछले 2 वर्ष से भुगतान नहीं मिलने के कारण परिषद के चक्कर काट कर परेशान हो गया था। आखिरकार व्यापारी का सब्र का बांध टूटा और परिषद में रखा पुराना सामान वापस निकलवा लिया। इस बात की भनक जैसे ही व्यापारियों को लगी तमाम बकाया दार व्यापारी जिन्हें परिषद से भुगतान लेना था वह भी परिषद में एकत्र होने लगे।

देखते ही देखते करीब दो दर्जन व्यापारी परिषद के बाहर एकत्र हो गए और अपने-अपने भुगतान की मांग करने लगे। इनमें बताया जाता है कि कहीं चाय वाले, झाड़ू तगारी हार्डवेयर सामग्री, हार्डवेयर सामग्री, स्टेशनरी, हलवाई, ठेकेदार , अखबार वाले सभी अपने-अपने भुगतान पाने परिषद के दफ्तर पहुंच गए। दोपहर करीब 2:30 बजे नगर परिषद में घंटों हाई प्रोफाइल ड्रामे जैसी स्थिति रही। इसका अंत तब हुआ जब नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने स्वयं फोन लगाकर परेशान व्यापारी को एक माह में स्वयं भुगतान करने या करवाने की बात कही। इसके बाद संबंधित व्यापारी फर्नीचर सामान छोड़कर वापस लौट गए।