jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Sivni : फेयरवेल बना स्टंट शो, शिक्षा के मंदिर के बाहर कानून की उड़ाई धज्जियां उड़ाई 

सिवनी मालवा। नगर में फेयरवेल कार्यक्रम के बाद छात्रों की लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने खुलकर सड़क पर वाहनो पर स्टंट करके कानून की खुलेआम धज्जिया उड़ाई। शिक्षा के मंदिर में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने स्कूल से बाहर निकलकर सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट और हवा-बाजी कर यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की।

कार की बोनट पर बैठी छात्राएं, ट्रैक्टर पर सवार छात्र और शहर के प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार व जोखिमभरे प्रदर्शन ने आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाला वहीं छात्र छात्राओ ने अपनी सुरक्षा को खतरे मे डाल दिया। सांदीपनि विद्यालय के बच्चों द्वारा जहां फेयरवेल के उपरांत यह स्टंट और नृत्य का कृत्य किया गया। घटनाक्रम की जानकारी सामने आने पर विद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।

- Install Android App -

विद्यालय प्राचार्य ए एस राजपूत ने स्पष्ट किया कि यह गतिविधि विद्यालय परिसर के बाहर हुई है, फिर भी अनुशासन भंग और समाज में गलत संदेश देने के कारण संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा तक के लिए विद्यालय में प्रवेश से निलंबित किया जाएगा। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मामले को गंभीर मानते हुए छात्रों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर यह संदेश दिया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, कानून का पालन और सार्वजनिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह उत्सव विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए चेतावनी है कि उत्सव की खुशी कानून और जिम्मेदारी से ऊपर नहीं होती। सुरक्षित व्यवहार, यातायात नियमों का पालन और सामाजिक अनुशासन ही सशक्त, जिम्मेदार और राष्ट्रनिर्माता नागरिक की पहचान है।

सांदीपनी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सड़क पर नाच और स्टंट करते हुए वाहनो पर सवार होकर निकलने से सड़क का पूरा यातायात प्रभावित हो गया। वही विद्यार्थियों के इस इस स्टंट को देखने के लिए सड़क पर भीड़ जमा हो गयी।