jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

जीएसटी रिफॉर्म के बाद सस्ती हुई छोटी और मिड-रेंज कारें

नई दिल्ली। जीएसटी रिफॉर्म 2.0 लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने छोटी और मिड-रेंज कारों पर टैक्स घटाकर इन्हें पहले से कहीं ज्यादा किफायती बना दिया है। मारुति बलेनो अब पहले से और सस्ती हो गई है। सिग्मा से लेकर अल्फा एएमटी वेरिएंट तक ग्राहकों को 75,000 से 86,000 रुपये तक का फायदा हो रहा है। वहीं सीएनजी वर्जन में करीब 78,000 रुपये की बचत हो रही है। खास बात यह है कि जितना हाई वेरिएंट, उतनी ज्यादा राहत। ऐसे में टॉप वेरिएंट अल्फा एएमटी अब कम दाम पर उपलब्ध है, जो फीचर्स और स्टाइल चाहने वालों के लिए एक स्मार्ट विकल्प है।

- Install Android App -

टोयोटा ग्लेंझा पर भी असर साफ दिखाई देता है। इसके वी एएमटी वेरिएंट पर 85,000 रुपये से ज्यादा की राहत मिली है, जबकि बाकी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का फायदा हो रहा है। बलेनो का टेक्निकल ट्विन होने के बावजूद टोयोटा का बैज इसे प्रीमियम फील देता है। जो ग्राहक ब्रांड पर भरोसा करते हैं, उनके लिए ग्लांझा एक अच्छा सौदा बन गई है। टाटा अल्ट्राज ने तो सबको चौंका दिया। इसके अकॉम्प्लिश्ड एस डीजल वेरिएंट में रुपए 1.12 लाख की बड़ी कटौती हुई है। सीएनजी, पेट्रोल और डीसीटी वर्जन में भी 58,000 से 97,000 रुपये तक की बचत मिल रही है।

मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स के चलते अल्ट्राज अब बजट और सुरक्षा दोनों के लिहाज से बेहतर डील साबित हो रही है। अगर आप कम बजट में पेट्रोल हैचबैक चाहते हैं तो बलेनो सिग्मा या डेल्टा सही विकल्प है। टोयोटा ब्रांड के साथ भरोसा चाहिए तो ग्लाझा चुन सकते हैं। वहीं सेफ्टी और डिजाइन पर ध्यान देने वालों के लिए अल्ट्राज अब सबसे दमदार वैल्यू ऑफर करती है।