jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान चलेगा

हरदा, : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण तथा योग को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अजनाल नदी के पेढ़ी घाट पर श्रमदान एवं जल कलश यात्रा से होगी। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

6 जून को जिले के सभी शासकीय भवनों, छात्रावासों तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 8 से 11 जून तक जल स्रोतों की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जाएगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 12 से 14 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर तथा नगरीय क्षेत्रों में मुख्यालय स्तर पर जनकल्याणकारी शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा।

- Install Android App -

शिविर स्थलों पर विकास प्रदर्शनी, सफलता की कहानियों का प्रदर्शन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा लाभार्थियों के अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 19 एवं 20 जून को कृषि विज्ञान केंद्र कोलीपुरा तथा ग्राम रहटगांव में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, हरदा में प्रातः 6 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु 3 जून को जिला पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।