jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

स्पिनर अमित मिश्रा ने खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया

मुम्बई। आर अश्विन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे स्पिनर अमित मिश्रा ने भी गुरुवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इसी के साथ ही 42 साल के अमित का करीब डेढ़ दशक का करियर समाप्त हो गया। अमित ने भारतीय टीम के लिए अंतिम बार साल 2017 में खेला था। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। इस क्रिकेटर ने साल 2024 तक आईपीएल में खेला है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 22 टेस्ट, 36 एकदिवसीय और 10 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2008 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

- Install Android App -

मिश्रा ने कहा कि उन्होंने फिटनेस में आ रही दिक्कतों के साथ ही युवा क्रिकेटरों को अवसर देने के लिए खेल को अलविदा कहा है। उन्होंने कहा, मैं उन प्रशंसकों का आभार जताता चाहता हूं जिनका मुझे समर्थन मिला। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं और मैदान पर बिताया हर पल एक यादगार पल है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगा।

अमित ने साल 2003 में बांग्लादेश में एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंनें साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस स्पिनर ने साल 2017 में भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच आईपीएल 2024 में खेला था मिश्रा ने लंबे समय तक हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। वह आईपीएल में सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 162 मैचों में 23.82 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट से 174 विकेट लिए हैं। उनके नाम आईपीएल में तीन हैट्रिक का रिकॉर्ड भी है। वह कई बार विवादों मे भी रहे हैं। इससे भी उनके करियर पर विपरीत प्रभाव पड़ा ह।