jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त को शेयर बाजार बंद

नई दिल्‍ली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार, 27 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (बीएसई व एनएसई) बंद रहेंगे। चूंकि ये दोनों एक्सचेंज मुंबई में स्थित हैं और महाराष्ट्र में यह दिन सार्वजनिक अवकाश होता है, इसलिए इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव, एसएलबी, करेंसी और ट्राइ-पार्टी रेपो सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव और ईजीआर सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी, लेकिन शाम 5 बजे के बाद फिर शुरू होगी। वहीं मंगलवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों में हल्की गिरावट देखी गई। अमेरिका द्वारा भारत से निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की संभावना के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। हालांकि, अमेरिकी बाजारों में हल्की तेजी रही, जहां एसएंडपी 500 और डाऊ जोंस दोनों में बढ़त दर्ज की गई।