jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

जेल से पाक आर्मी पर गरजे इमरान, कहा- मुनीर ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से ही अपने देश की सत्ता और संस्थानों पर बड़ा हमला बोला है। खान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर सीधा निशाना साधा और उनकी तुलना पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से की। इमरान ने कहा-‘जिस तरह मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को तबाह कर दिया, उसी तरह असीम मुनीर पाकिस्तान को बर्बाद कर रहे हैं। पूर्व पीएम की बहन अलीमा खानम ने अदियाला जेल में मुलाकात के बाद भाई का संदेश बाहर लाकर सुनाया। अलीमा के मुताबिक, इमरान खान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर सीधा निशाना साधा और उनकी तुलना पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से की। अलीमा ने बताया कि उनके भाई को जेल में सख्त परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अकेलेपन (सॉलिटरी कॉन्फाइनमेंट) में रखे जाने के बावजूद इमरान का हौसला टूटा नहीं है। उन्होंने साफ कहा- ‘चाहे मुझे और बुशरा बीबी को अकेली कोठरी में डाल दो, हम झुकेंगे नहीं।

- Install Android App -

अलीमा के मुताबिक जेल से इमरान खान ने तीखा संदेश देते हुए कहा, असीम मुनीर पाकिस्तान को उसी तरह बर्बाद कर रहे जैसे मोहसिन नकवी ने क्रिकेट को किया। कानून और इंसाफ नहीं बचा पाकिस्तान में। अलीमा ने दावा किया कि इमरान खान देश की मौजूदा हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा- पाकिस्तान में अब कानून का राज नहीं है। मीडिया से लेकर अदालतें सभी संस्थान समझौता कर चुके हैं।’ इमरान खान का कहना है कि न तो इंसाफ बचा है, न ही लोगों के बुनियादी अधिकार सुरक्षित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने जेल से सेना प्रमुख असीम मुनीर को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन पर और उनके परिवार पर चाहे कितना भी ‘जुल्म’ किया जाए, उनका हौसला टूटेगा नहीं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज और वरिष्ठ जेल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खान का कहना है कि उन्हें जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। 72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में कैद हैं और उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं।