jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। आज कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। बड़े स्टॉक्स में आई गिरावट से आज पूरे दिन बाजार धारणा कमजोर रही। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक नीचे आकर 85,063.34 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.6 अंक टूटकर 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आठ महीने से अधिक समय की सबसे बड़ी गिरावट रही। वहीं ट्रेंट के शेयरों में कंपनी के तीसरी तिमाही के बाद करीब 9 फीसदी की तेज गिरावट रही।

रिलायंस और ट्रेंट के अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसीस और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे शेयरों में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी नजर आयी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी नीचे आकर बंद हुआ। जिससे निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। आज कारोबार के दौरान निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे नीचे आया। इसके अलावा मीडिया और केमिकल सेक्टर के शेयर भी दबाव में रहे जबकि हेल्थकेयर और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार ऊपर आया।

- Install Android App -

इससे पहले आज सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आज सुबह सेंसेक्स 100 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 85,331 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ 26,189.70 पर खुला। तेल और गैस सेक्टर के शेयरों में कमजोरी बाजार पर भारी पड़ी। रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई बिकवाली ने सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव बनाया। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई।

एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.85 फीसदी गिर गया। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स, एसएंडपी 200 इंडेक्स भी 0.42 फीसदी की कमजोरी में रहा। वहीं शुरुआती एशियाई कारोबार में अमेरिकी इक्विटी फ्यूचर्स लगभग स्थिर नजर आए। अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद- अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को प्रमुख इंडेक्स ने मजबूती के साथ सत्र समाप्त किया।