jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

ट्रंप की धमकी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 308 अंक टूटा

मुंबई।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर आयात शुल्क और बढ़ाने की धमकी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स 308.47 अंक यानी 0.38 प्रतिशत टूटकर 80,710.25 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 भी सोमवार के मुकाबले 73.20 अंक (0.30 प्रतिशत) नीचे 24,649.55 अंक पर आ गया। एनएसई में ऑटो, धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद को छोड़कर अन्य सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में बंद हुये। श्री ट्रंप की धमकी के बाद तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। स्वास्थ्य, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी और रियलिटी सेक्टरों पर भी दबाव रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि भारत ने यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई में मरने वाले लोगों की चिंता किये बगैर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना जारी रखा है। इसे देखते हुये अमेरीका भारत पर आयात शुल्क और बढ़ा सकता है। बीच कारोबार में सेंसेक्स ऊपर 81,010.49 अंक और नीचे 80,554.40 अंक तक गया। निफ्टी-50 का दिन का उच्चतम स्तर 24,733.10 अंक और निचला स्तर 24,590.30 अंक रहा।

- Install Android App -

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 13 के गिरावट के साथ बंद हुये। अडानी पोट्र्स का मुनाफा एकल आधार पर पहली तिमाही में 35 प्रतिशत घटने के कारण उसका शेयर 35 फीसदी लुढ़क गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.40 प्रतिशत और इंफोसिस में 1.39 प्रतिशत की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और बीईएल के शेयर भी 0.80 फीसदी टूट गये। वहीं, टाइटन में सबसे ज्यादा 2.16 फीसदी की तेजी रही। मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.22 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 0.77 प्रतिशत की बढ़त रही। विदेशों में शेयर बाजारों में तेजी रही। एशिया में जापान का निक्केई 0.64 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.68 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 फीसदी की मजबूती में बंद हुआ। जर्मनी का डैक्स 0.52 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.36 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।