jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

अब टेस्ला ने किया दिल्ली का रुख, 11 को करेगी दूसरा शोरुम लॉन्च

नई दिल्‍ली। एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला की अब भारत पर नजर है। कंपनी ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने के बाद अब दिल्ली का रुख किया है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला 11 अगस्त को दिल्ली के एरोसिटी में अपना दूसरा शोरूम लॉन्च कर रही है। यह इलाका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है और हाई-एंड कमर्शियल हब के रूप में जाना जाता है।
दिल्ली में शोरूम खोलने का फैसला ऐसे समय लिया है जब टेस्ला ने हाल ही में भारत में अपना लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वॉय पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां शुरुआत में केवल मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लोग ही अपनी रुचि दर्ज कर सकते थे। इससे यह साफ़ है कि कंपनी का शुरुआती फोकस मेट्रो शहरों पर है।
टेस्ला ने भारत में अपने सफर की शुरुआत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित मॉल में अपने पहले शोरूम से की थी। इस शोरूम में टेस्ला के दो वेरिएंट मॉडल वाय रेयर व्हील ड्राइव आरडब्ल्यूडी और लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी को प्रदर्शित किया है, जिन्हें कंपनी ने अपने शंघाई स्थित प्लांट से भारत में मंगवाया है। कंपनी ने बताया है कि आरडब्ल्यूडी मॉडल की डिलीवरी तीसरी तिमाही के अंत तक शुरू हो जाएगी, जबकि लॉन्ग-रेंज वर्जन की डिलीवरी चौथी तिमाही में की जाएगी। इससे साफ़ है कि कंपनी भारतीय बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक ठोस प्लान के साथ आगे बढ़ रही है।

- Install Android App -

भारत में टेस्ला ने मॉडल वॉय के दो वर्जन पेश किए एक बेसिक रेयर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और दूसरा लॉन्ग-रेंज आरडब्ल्यूडी। बेसिक आरडब्ल्यूडी वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रखी गई है, जबकि लॉन्ग-रेंज वर्जन की कीमत 67.89 लाख है। ऑन-रोड आरडब्ल्यूडी मॉडल की कीमत 61.07 लाख तक पहुंच सकती है और लॉन्ग-रेंज वर्जन की कीमत 69.15 लाख तक जा सकती है। टेस्ला मॉडल वॉय आरडब्ल्यूडी वर्जन में ग्राहक को दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। 60 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच। इसमें एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो करीब 295 हॉर्सपावर की ताकत देती है। 60 केडब्ल्यूएच बैटरी वाला वर्जन एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक चलता है। वहीं लॉन्ग-रेंज वर्जन की रेंज बढ़कर 622 किलोमीटर तक हो सकती है। यह आंकड़ा डब्ल्यूएलटीपी के मुताबिक है, जो गाड़ियों की रेंज को मापने का एक अंतरराष्ट्रीय मानक है।