jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे दिन तेजी रही और प्रमुख सूचकांक दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 388.17 अंक (0.46 प्रतिशत) की बढ़त से साथ 84,950.95 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 103.40 अंक यानी 26,013.45 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का दूसरा उच्चतम स्तर है। गत 29 अक्टूबर को सेंसेक्स 84,997.13 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 26,053.90 अंक के अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। मजबूत निवेश धारणा के कारण शेयर बाजारों में आज शुरू से ही तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.84 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.52 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। एनएसई में सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बैंकिंग के साथ ऑटो, वित्त, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, आईटी और फार्मा समूहों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। एनएसई में कुल 3,253 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,651 के शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी जबकि 1,523 के शेयर लाल निशान में रहे। वहीं, 79 अन्य कंपनियों के शेयर अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शयरों में तेजी और अन्य 10 में गिरावट देखी गयी।

- Install Android App -

इटरनल का शेयर सबसे अधिक 1.94 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी में 1.34 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.26, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.11 और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा में 1.06 प्रतिशत की तेजी रही। टाइटन, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक में भी उछाल देखा गया। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर सबसे अधिक 4.83 प्रतिशत की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बीईएल, टाटा स्टील, अडानी पोट्र्स, आईटीसी और टीसीएस के शेयरों पर भी दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर बाजारों में गिरावट देखी गयी। हांगकांग का हैंगसेंग 0.71 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46 और जापान का निक्केई 0.10 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.36 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05 प्रतिशत नीचे थे।