कार में अचानक लगी आग: हंडिया थाना क्षेत्र के गांव बागरूल के पास इंदौर-बैतूल हाईवे की घटना, घटना के बाद सवार लोग कार से निकलकर भागे
हंडिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बागरुल में 12 बजे के करीब चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि नर्मदा स्नान करके लौट रहे थे कमताड़ी गाव के 2 लोग।जिसमे नेमावर से नर्मदा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालु की कार में वायरिंग में फाल्ट के चलते आग लगने की घटना हुई।घटना हंडिया थाना क्षेत्र के गांव बागरुल में इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे पर कार में आग लग गई।कार में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।आग लगने के तुरंत बाद कार सवार लोग कार से निकलकर जान बचाकर भाग गए।
हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।बागरुल के ग्रामीण जित्तू दरवार की मदद से कार पर मोटर से पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया गया।नही तो कार जलकर राख हो जाती।

