ब्रेकिंग
हरदा से संदलपुर रेल लाइन की मांग : मुहिम हुई तेज, हरदा-संदलपुर रेल लाइन जोड़ने को लेकर लगाएं नारे ! ... हरदा:- हरदा-इंदौर रेल लाइन को लेकर जमना जैसानी फाउंडेशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन , विधायक दोगने ने ... सिवनी मालवा: घर के सामने खड़ी हुई बाइक चोरी करने वाले आरोपी चोर को शिवपुर पुलिस ने हरदा से किया गिरफ... हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, शिकायतो के समाधान के लिए अधिकारिय... Kheti kisani हरदा: नहरों की साफ-सफाई व रखरखाव का कार्य प्रारम्भ* ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट: पैसे आने शुरू, चेक करें अपना नाम लाडली बहना योजना में दीवाली पर मिलेगा खास तोहफा, जानिए कब आएंगे ₹250 और 18वीं किस्त का पैसा आज से शुरू होगा BSNL की 4G और 5G सेवाएं, ग्राहकों को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का... सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी 2,800 रुपये सस्ती हुई, जानें ताजा भाव और अब क्या हो सकता ... PM Awas Yojana Gramin 2024: सबको मिलेगा पक्का मकान, नए आवास सर्वे हुआ शुरू

देश के कोने-कोने में भगवा लहराएगें – सूरज ब्रम्हे , राजस्थान के चाँदपुर में साधु-संत सम्मेलन सम्पन्न !

राजस्थान : नरेंद्र मोदी विचार मंच अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के प्रथम राजस्थान आगमन पर खैरतल जिले में मुंडावर तहसील के चाँदपुर बाबा प्रहलाद दास आश्रम में भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात् मुख्य अतिथि सूरज ब्रम्हे एवम् अतिथियोँ के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री 108 श्री बालकानाथ महाराज एवं राजस्थान के प्रभारी भगवाधारी केशव महाराज के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के मुख्य आतिथ्य में एवं नव भारत मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तथा उत्तराखण्ड अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष विपिन सोनी के विशेष आतिथ्य मे स्वागत समारोह एवं साधु-संत समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना की गई। सभा को सम्बोधित करते हुवे मुख्य अतिथि सूरज ब्रम्हे ने संगठन का उद्देश्य बताते हुवे कहा कि देश में सभी सनातनियों को मंच के प्रथम पंक्ति लाकर साधु संतों के आशीर्वाद से देश को विश्व गुरु बनाना है साथ ही देश के कोने कोने तक भगवा लहरा कर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना और सन्तों के आशिर्वाद से देश को विश्व गुरू बनाना ही हमारा उद्देश्य है। साथ ही सभी सनातनियों के बीच जाति पाती का भेद भाव समाप्त कर देश और देश के संतानियों की रक्षा करने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया है।

सभा को संबोधित करते हुवे नव भारत मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश प्रताप सिंह ने कहा की आज पूरे देश में नरेन्द्र मोदी विचार मंच का संगठन काम कर रहा है। आपने कहा की सूरज ब्रम्हे जी के नेतृत्व में पुरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का गठन बहुत जल्द पूरा किया जायेगा हमें श्री ब्रम्हे जी पर पूरा विश्वास है। सभा को संबोधित करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष बालका नन्द गिरी महाराज जी ने कहा की श्री ब्रम्हे जी के मार्गदर्शन में हम बहुत जल्द अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का गठन कर लेंगे। आपने सभी को कार्यक्रम पर आने पर आभार व्यक्त कर बधाई दी है। सभा को प्रदेश प्रभारी भगवाधारी केशव महाराज ने कहा की देश की स्तिथि को देखते हुवे सभी हिन्दुओं को एक होने की जरूरत है।

जिसके लिए संगठन हर प्रदेशों में जाकर हिंदुओं को एक करने का प्रयास किया जा रहा है। सभा को विपिन सोनी, महन्त फुलनाथ महाराज, महन्त जयपाल सिंह धाकड़ महाराज, महन्त रामगिरी महाराज ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ ग्रहण कराया गया।का संचालन प्रदेश अध्यक्ष बालकानन्द गिरी महाराज ने किया आभार व्यक्त प्रदेश प्रभारी भगवाधारी केशव महाराज ने किया।