jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारम्भ अवसर पर गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग भोपाल की चेतना रंग समूह के कलाकारों द्वारा श्री आशीष श्रीवास्तव एवं श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात् ब्रह्म ध्वज की स्थापना व उसकी पूजा अर्चना की गई।

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अंजलि जोसेफ, पार्षद श्रीमती मीरा कुचबंदिया सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत और नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल ने उपस्थित सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में ‘‘भारत का नववर्ष विक्रम संवत’’ पुस्तिका का वितरण भी किया गया।