jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

T-10 क्रिकेट में बना सबसे बड़ा स्कोर, किसी भी टीम के लिए तोड़ना है मुश्किल

टी10 क्रिकेट लीग के 8वें मुकाबले में फैंस को खूब चाैकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। शुक्रवार को ग्रुप बी की टीमें पंजाबी लेजेंड्स और नॉर्थ वारियर्स के बीच मुकाबला हुआ। इस दाैरान नॉर्थ वारियर्स टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आया आैर उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 10 ओवर में 183 रन बना दिए जोकि टी10 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इस स्कोर को पीछे छोड़ना किसी भी टीम के लिए मुश्किल रहेगा।

खूब लगे छक्के

वारियर्स के बल्लेबाजों ने खूब छक्कों की बरसात की। इसमें 19 छक्के तो 10 चाैके लगे। खास बात यह रही कि विंडीज खिलाड़ियों के बल्ले से ही यह रन आैर छक्के निकले। ओपनिंग के लिए लैंडल सिमन्स आैर निकोलस पूरन क्रीज पर उतरे। दोनों ने आते ही पंजाबी लेजेंड्स के गेंबाजों की क्लास लेना शुरू कर दी। सिमंस ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं पूरन ने 25 गेंदों में 10 छक्कों आैर 2 चाैकों की मदद से 77 रन ठोक डाले। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर 107 रनों की साझेदारी हुई।

- Install Android App -

रसेल ने भी पंजाबी लेजेंड्स को धोया

ओपनिंग जोड़ी के अलावा तीसरे आैर चाैथे नंबर पर आए आंध्रे रसेल आैर रोवमन पॉवेल ने भी पंजाबी लेजेंड्स को खूब धोया। रसेल ने महज 9 गेदों में ही 38 रन ठोक डाले जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। वहीं पाॅवेल ने 2 चाैकों आैर इतने ही छक्कों की मदद से 5 गेंदों में 21 रन बनाए जिसकी बदाैलत टी10 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना।

पंजाबी लेजेंड्स को मिली बड़ी हार

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाबी लेजेंड्स की टीम शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई। बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने की कोशिश की लेकिन साथ में विकेट भी गंवाते चल गए। नॉर्थ वारियर्स के गेंदबाजों ने पंजाबी लेजेंड्स के 7 विकेट झटके आैर उन्हें 10 ओवरों में 84 रन ही बनाने दिए आैर इस तरह नॉर्थ वारियर्स ने 99 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। पूरन को बड़ी पारी खेलने के लिए ‘मैन आॅफ द मैच’ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।