टी20 वर्ल्ड कप : भारत ने यूएसए को 29 रनों से दी मात, सूर्या की तूफानी पारी, सिराज ने गेंदबाजी में बरपाया कहर
मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ने 29 रनों से दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे, लेकिन अमेरिका की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
सिराज ने झटके 3 विकेट
अमेरिका की तरफ से मिलिंद कुमार (34), शुभम (37) और संजय कृष्णमूर्ति (37) ने जरूर रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने अमेरिका के बल्लेबाजों के लिये खुलकर खेलना आसान नहीं था। भारत की तरफ से सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2- 2 विकेट अपने नाम किये।
भारत ने बनाए थे 161 रन
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत खराब रही और पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार की 84 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने 161 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी
अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। सूर्या के अलावा तिलक ने 25, अक्षर पटेल ने 14 और ईशान किशन ने 20 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आये अभिषेक खाता भी न खोल सके थे। वहीं रिंकू, शिवम दुबे और हार्दिक ने भी निराश किया. USA की तरफ से शैडले ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके।

