jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

सिवनी मालवा: चाइल्ड केयर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

➡️के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। चाइल्ड केयर स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षकों का सम्मान किया गया सर्व प्रथम देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन पर उनके छाया चित्र पर माला अर्पण कर शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

- Install Android App -

छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों की महिमा का गान किया शिक्षक और शिक्षिकाओ  का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षको ने भी अपने-अपने बीते दिन को याद किया छात्र और छात्राओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों का छात्र-छात्राओं की ओर से सम्मान किया गया है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य श्रीमती रेखा अतुल शर्मा ने कहा- देश के अधिकारी, नेता, अभिनेता का निर्माता शिक्षक होता है। इन्हीं शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

हमारे देश में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में 5 सिंतबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाता जिसमें छात्र-छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर अतुल शर्मा ने असिस्टेंट डायरेक्टर अबीर शर्मा तथा कथा वाचक अनन्या शर्मा सहित पालक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुर्जर एवं अनन्या सैनी द्वारा किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।