jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

पाकिस्तान से आतंकी फरहतुल्लाह गौरी ने भारत मे बड़े हमले की धमकी दी, आतंकी गोरी ने इसको लेकर एक वीडियो जारी किया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24। दिल्ली। पाकिस्तान मे बैठे आतंकी भारत मे उपद्रव करने के मंसूबे बना रहे है इसी को लेकर आतंकी फर्तुल्लाह गौरी का एक विडियो सामने आया है।ज्ञात हो कि ये गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमला किया था ।

भड़का रहा है संगठन के लोगो को

आतंकी गौरी ने अपने संगठन के लोगों से दिल्ली-मुंबई समेत दूसरे शहरों में ट्रेनों को पटरियों से उतारने को कहा है। 28 अगस्त को वायरल हुए वीडियो में गोरी आतंकियों से कह रहा है कि बम विस्फोट में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें।

- Install Android App -

विडियो के सामने आने के बाद से भारत सरकार अलर्ट है।

गौरी ने टेलीग्राम पर कहा कि भारत में प्रेशर कुकर का प्रयोग कर ट्रेन के अंदर बम धमाका करो, पेट्रोलियम के पाइपलाइन में धमाका करो, हिन्दू नेताओं की हत्या करो, ट्रेनों को पटरियों से उतारों, ज्यादा से ज्यादा खून-खराबा करो।गौरी को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर रखा है।

2002 में करवाया था अक्षर धाम मंदिर पर हमला

फरतुल्लाह गौरी ने भारत में कई आतंकी हमले किए हैं. 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर भी हमला इसी ने करवाया था. इसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे. 2005 में हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर भी आत्मघाती हमले में गौरी का नाम आया था। गृह मंत्रालय के अनुसार, गौरी ऑनलाइन तरीके से जिहादियों को भर्ती करता है. पिछले साल दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही तीन आतंकियों को अरेस्ट किया था। लगातार जांच एजेंसियां इसके स्लीपर सेल नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही हैं तो वह भड़का हुआ है, इसलिए अब भारत में हमले की धमकी दे रहा है।