jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

दमोह में नाबालिग की हत्या कर आरोपी ने खाया उसका ‘दिमाग’, पिया खून

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथौड़े से हमला कर किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग पर अचानक हमला कर दिया। उसने हथौड़े से कई वार कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के साथ बेहद अमानवीय हरकत की। आरोप है कि उसने शव के सिर से मस्तिष्क निकालकर खाने और खून पीने जैसी घिनौनी हरकत की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।